जांजगीर-चांपा :-
थाना अकलतरा क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 28 दिसंबर 2025 को अकलतरा थाना अंतर्गत तरौद वार्ड क्रमांक 20 में दो व्यक्ति स्थानीय लोगों को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित व दबाव बना रहे थे। साथ ही हिंदू धर्म से जुड़े देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की जा रही थीं, जिससे क्षेत्र में धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं।
सूचना के आधार पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 661/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
पूछताछ व साक्ष्यों के आधार पर संजू दांडेकर (37 वर्ष), निवासी लीमाही, जिला बलौदाबाजार एवं मोती सिंह (39 वर्ष), निवासी किरारी, थाना अकलतरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी कृत्य पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




