Explore

Search

March 7, 2026 1:16 pm

7k network

अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

कोसमन्दा (चाम्पा) — अमरैय्या पारा, वार्ड क्रमांक 5 कोसमन्दा निवासी युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पुष्पेंद्र वैष्णव, पिता शत्रुघ्न वैष्णव, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह लगभग 9 बजे की है। पुष्पेंद्र वैष्णव ने अपने घर में टिन शेड के लिए लगाई गई पाइप से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy