सक्ति विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नई ऊर्जा मिली है। नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. चरणदास महंत ने विधायक निधि से 1 करोड़ 13 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है।
इस स्वीकृति के अंतर्गत मुक्ति धाम में छतदार चबूतरा, मंगल भवन निर्माण सहित अनेक आवश्यक एवं जनहितकारी कार्य शामिल हैं, जो सामाजिक गतिविधियों और आमजन की सुविधाओं को सशक्त बनाएंगे।
विकासखंड सक्ती के विभिन्न ग्रामों में लगभग 88 लाख रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं, वहीं बम्हनीडीह एवं बलौदा विकासखंड के अंतर्गत सक्ती विधानसभा क्षेत्र में आने वाले ग्रामों के लिए 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
क्षेत्रवासियों ने डॉ. महंत की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और विकास को नई दिशा मिलेगी।
जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए किए गए ये विकास कार्य सक्ती विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।