Explore

Search

March 7, 2026 9:38 pm

7k network

ग्राम उच्चभिठ्ठी में डा संतोष यादव के निवास में 7 दिसंबर दिन रविवार को समर्थ गुरुधारा चाम्पा के तत्वाधान में ध्यान एवं सत्संग का आयोजन हुआ इस सत्संग में कमरीद ,कोसमन्दा मड़वा बसन्तपुर चाम्पा सिवनी और ग्राम उच्चभिठी से लगभग सौ लोगों ने इस ध्यान शिविर में भाग लिया ।

उच्चाभिठ्ठी(चाम्पा)–सर्व प्रथम श्री राधा कृष्ण एवं सदगुरु ओशो समर्थ गुरु के पूजन आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ इसके पश्चात् डा के आर सिंह जी का स्वागत डा सन्तोष के पिता श्री भुरुलाल के द्वारा श्रीफल एवं शाल से किया गया साथ में आये आचार्य श्री पी पी सिंह जी आचार्य नवीन जी स्वामी योगेश जी स्वामी शिवपाल उपाध्याय जी का स्वागत यादव परिवार के द्वारा किया गया।

आचार्य डा के आर सिंह जी द्वारा  ध्यान के विषय में  और ॐ कार के विषय में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी लोगों को दिया गया और उनके द्वारा  ब्रह्म नाद ध्यान कराया गया बहुत ही शांति मय वातावरण में लोगों ने इसका लाभ प्राप्त किये आनन्दित हुए

इसके बाद आचार्य नवीन जी ने ध्यान कराया इस कार्यक्रम से लोगों में बहुत उत्सुकता बढ़ी है ध्यान के प्रति ।।

आगामी 21 दिसंबर से एस डी पैलेश जांजगीर में ध्यान योग शिविर के   के चार लेवल का प्रोग्राम निर्धारित है लोगों में ध्यान के प्रति सजग होकर आध्यात्म के प्रति,, सनातन धर्म के प्रति ,,ॐकार को जानकर अपने जीवन को आनंदित करें और अपने मानव जीवन को सफल बनाएं।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy