Explore

Search

March 7, 2026 6:45 pm

7k network

गौवंश की तस्करी में सक्रिय रहने वाला आदतन निगरानी बदमाश रमेश यादव के विरूद्ध भेजी गई जिला बदर करने की कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रतिवेदन।

छ०ग० राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत जिला बदर की कार्यवाही हेतु

 

जांजगीर चांपा – निगरानी बदमाश रमेश यादव* पिता बुडगा यादव उम्र 43 साल निवासी धरदेई  थाना शिवरीनारायण का निवासी है जिसके विरूद्ध अलग अलग धाराओं के तहत कुल 06 अपराधिक प्रकरण जिसमें चोरी, पशु तस्करी करने एवं जान से मारने की धमकी देने संबंधी मामला दर्ज एवं 02 प्रकरण की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

 

बदमाश वर्ष 2017 में गोवंश तस्करी में सक्रिय भूमिका

 

आदतन निगरानी रमेश यादव पिछले कई वर्षों से जांजगीर–चाम्पा एवं सारंगढ़ –बिलाईगढ़ जिले क्षेत्र में गौवंश की अवैध तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल पाया गया है। पुलिस द्वारा बार–बार कार्रवाई किए जाने के बावजूद भी आरोपी अपनी प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं लाया।

 

 इसकी गतिविधियों से गौ- सेवकों में असंतोष आम नागरिकों में भय धार्मिक भावनाओं को ठेस एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर होने की संभावना पर आदतन निगरानी बदमाश के विरुद्ध जिला बदर की सख्त कार्रवाई हेतु विस्तृत प्रतिवेदन तैयार  किया गया है।

 

निगरानी बदमाश के विरूद्ध लगातार कार्यवाही के बावजूद भी उसके आपराधिक गतिविधियों में कमी नही आयी है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल एवं लोगो में भय व्याप्त है जिसके बावजूद भी बदमाशों के द्वारा अपने अपने आदतो पर कोई सुधार नहीं ला रहा है, जिसका कृत्य क्षेत्र में सुरक्षा/शांति व्यवस्था को व्यवधान उत्पन्न कर सकता है जिस कारण से आदतन बदमाश का जिला बदर का कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रतिवेदन* माननीय जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर जांजगीर -चाम्पा को भेजा गया।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy