Explore

Search

March 7, 2026 6:48 pm

7k network

अंतर जिला चोर गिरोह को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1- सत्य प्रकाश महंत पिता गेंद दास महंत उम्र 19 वर्ष निवासी जैन मंदिर के पीछे बुधवारी चौक थाना कोतवाली कोरबा

2- अनिल काले पिता अपासो काले उम्र 44 वर्ष निवासी रामसागर पारा थाना कोतवाली कोरबा 

3- मोहन मिंज पिता गोपाल मिंज उम्र 24 वर्ष निवासी नेहरू नगर कुआं भट्टा बुधवारी बायपास रोड चौकी मानिकपुर थाना सिविल लाइन जिला कोरबा

जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी धनीराम देवांगन निवासी आनंद विहार कॉलोनी सिवनी चापा ने दिनांक 8-11-25 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने भतीजे के दसगात्रा कार्यक्रम में शामिल होने चापा गए हुए थे जो कार्यक्रम से वापस रात्रि करीबन 10:30 बजे अपने घर पहुंचे तो देखें कि घर का ताला टूटा हुआ है अलमारी के अंदर रखें सोनी एवं चांदी के जेवर को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है की रिपोर्ट पर थाना चापा में अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया।

 

गया मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, SDOP चापा श्री यदुमणी सिदार को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा अज्ञात आरोपी का पता तलाश कर कार्यवाही करने थाना चाम्पा एवं साइबर सेल से एक संयुक्त टीम अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु लगाया गया था जो टीम के द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया पता तलाश के दौरान प्रार्थी के बताएं अनुसार चोरी गये मोबाइल के संबंध में साइबर सेल के द्वारा मोबाइल का डिटेल निकाला गया तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कोरबा से दो आरोपी सत्य प्रकाश महंत एवं मोहन मिंज को अलग-अलग स्थान से पकड़ा गया पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर गुमराह करते रहे परंतु बारीकी से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने अन्य 03  साथियों के साथ मिलकर चोरी का अपराध घटित करना स्वीकार किया तथा चोरी किए गए सोने एवं चांदी के आभूषणों को अनिल काले सोनार के पास देना बताएं दोनों आरोपियों के निशानदेही पर सोनार अनिल काले को पकड़ा गया पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी गए सोने चांदी के आभूषणों को गलाना स्वीकार किया गया अनिल काले के कब्जे से सोना गलाने के उपकरण तथा गले हुए सोनी एवं चांदी को बरामद किया गया तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया प्रकरण में तीन अन्य आरोपी फरार है जिनका पता तलाश किया जा रहा है

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चापा, निरीक्षक सागर पाठक प्रभारी साइबर सेल, उप निरीक्षक दादुरैया ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह,प्रधान आरक्षक विवेक, आरक्षक प्रदीप,माखन श्रीकांत, रोहित,शंकर राजपूत, वीरेश सिंह, संजय केवट, सचिन एक्का, कैलाश यादव, जय उरांव, भूपेंद्र गोस्वामी, रूप नारायण का विशेष योगदान रहा

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy