Explore

Search

March 7, 2026 8:15 pm

7k network

धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले 02 आरोपी चढ़े चांपा पुलिस के हत्थे।

 

नाम आरोपी

1- लक्ष्मी प्रसाद भारद्वाज पिता पवन भारद्वाज उम्र 29 वर्ष निवासी अंबेडकर चौक जगदल्ला चापा

2- मंगल सिंह टंडन पिता वीर सिंह टंडन उम्र 35 वर्ष निवासी कॉलेज रोड छुहिया तालाब जगदल्ला चापा

 

 

जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के द्वारा त्योहार के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, एसडीओपी चापा श्री यदुमणी सिदार के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना चाम्पा से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर गौरव पथ रोड के अलग-अलग स्थान से 02 आरोपियों को  पकड़ा गया  जिनके कब्जे से 02 नग धारदार हथियार जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया तथा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चापा, उपनिरीक्षक दादूरईया ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक  मुद्रीका दुबे, जय उराव, वीरेश सिंह, शंकर राजपूत, भूपेंद्र गोस्वामी का विशेष योगदान रहा

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy