Explore

Search

March 7, 2026 2:12 pm

7k network

कोसमन्दा में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में सारिक हुवे डॉ महंत।

कोसमन्दा(चाम्पा)–कोसमन्दा में शनिवार को ग्राम पंचायत कोसमन्दा व सरपंच संजय रत्नाकार के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह व विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया था।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप डॉ चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष छ ग राज्य,विशिष्ट अतिथि के रूप में ठा गुलजार सिंह जी जिला प्रतिनिधि विधायक सक्ती, बालेश्वर साहू जी विधायक जैजैपुर, उमा राजेन्द्र राठौर जिला पंचायत सदस्य, रमेश पैगवार जी कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जिला जांजगीर चाम्पा,नरसिह साहू जी अध्यक्ष सरपंच संघ बलौदा,राजेश अग्रवाल जी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चाम्पा,धीरेंद्र बाजपेयी जी ,डॉ संतोष यादव जी विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग, शारदा राठौर जी जनपद सदस्य कोसमन्दा ,दीपक बरेठजी, आदि शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दिप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे डॉ चरणदास महंत जी कोसमन्दा का नाता अपने पिता जी जमाने से बताया व यहां की हर छोटी बड़ी मांग को पूरा करने का भरोसा दिलाया।जिला प्रतिनिधि गुलजार सिह ठा,जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू,जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर ने भी सभा को सम्बोधित किया।

वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में 300 लोगो को जिनक उम्र60 वर्ष से अधिक महिला व पुरुषों को कम्बल, साड़ी देकर सम्मान किया साथ ही आँगन बॉडी कार्यकर्ता व मितानिनों को भी श्री फल व साड़ी देकर सम्मान किया गया।

कश्यप परिवार व राठौर परिवार के श्रधांजलि सभा मे शामिल हुवे।

ग्राम कोसमन्दा के वरिष्ठ कांग्रेसी दानसाय राठौर व वार्ड म 17 के पांच महेश कौशिक जी के माता जी देहान्त हो जाने पश्चात उनके घर पहुंचे कर परिवार जनों से मिलकर कर शोक संवेदना प्रकट किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मनोज साहू ,सुल्तान, सीताराम बरेठ ,शिवचरण यादव,राकेश साहू, संजोग बरेठ, दिनेश राठौर का योगदान महत्वपूर्ण रूप से रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy