Explore

Search

March 7, 2026 9:46 pm

7k network

सलखन गौठान में हुए मवेशिओं के मृत्यु मामले में सरपंच रामकृष्ण कश्यप गिरफ्तार।

आरोपी सरपंच के विरुद्ध BNSS की धारा 170,126, 135(3) के तहत कार्यवाही की गई।

जांजगीर चाम्पा–पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में ग्राम सलखन गौठान में हुए मवेशियों की मृत्यु को गंभीरता से। दृष्टिगत रखते हुए उचित जांच कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना प्रभारी शिवरीनारायण एवं पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी रामप्रसाद बघेल को जांच हेतु निर्देशित किया गया था।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस कि दिनांक 06.10.2025 को ग्राम पंचायत सलखन के गौठान में मवेशियों के मृत होने की सूचना पर सूचना की जांच हेतु सउनि रामप्रसाद बघेल मौका जांच हेतु ग्राम सलखन गौठान हमराह स्टाफ के रवाना किया गया था। ग्राम पंचायत सलखन के गौठान जो ग्राम कचंदा जाने मार्ग पर स्थित है गौठान के सामने रोड किनारे झटका तार से घेरा किया गया है गौठान के क्षेत्रफल अंदर में ही नवा तालाब है जिसके चारो तरफ तालाब के मेढ़ के उपर में कुछ मवेशी मेढ़ के नीचे तथा कुछ मेढ़ के उपर कुल 14 नग मवेशी (07 गाय तथा 07 बैल) मृत हालत में तथा 05 नग मवेशी के कंकाल पड़े मिले तथा 03 नग मवेशी घायल अवस्था मे मिले, जिसका ईलाज कराया गया, तत्पश्चात मृत गायों एवं बैल तथा कंकाल का पंचनामा गवाहों के उपस्थिति में किया गया। मृत मवेशियों तथा कंकाल का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया जाकर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 493/2025 धारा 325 bns एवं 11(1)(क) पशु क्रूरता अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।

 

⏩गोठान में मृत मवेशियों के मामले में आरोपी सरपंच के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया है। उसके अतिरिक्त क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी सरपंच को  गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी शिवरीनारायण के न्यायलय में पेश किया गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि रामप्रसाद बधेल पुलिस सहायता केंद्र राहीद आरक्षक प्रवीण कुमार साहू, विवेक सिंह थाना शिवरीनारायण का सराहनी योगदान रहा।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy