Explore

Search

March 7, 2026 10:38 am

7k network

बुलेट वाहन में प्रेशर हार्न/ मोडिफाई साइलेंसर लगाकर एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालो की अब खैर नहीं, यातायात पुलिस जांजगीर की सख्त कार्रवाई।

एक ही दिवस में जांजगीर टाउन में 07 बुलेट वाहन में मोडिफाई साइलेंसर लगाकर चलाने वाले  04 शराबी वाहन चालकों को पकडा जिसके विरुद्ध 185MV ACT के तहत कार्यवाही की गईं।

 

जांजगीर चाम्पा– पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, उचित बचाव के लिए यातायात नियमों का उलंघन करने वाले के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जांजगीर चांपा श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध   अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया, जिसमें बुलेट मोटर सायकल में प्रेशर हार्न एवं मोडिफाई साइलेंसर लगाकर मोटर सायकल चलायें जाने पायें जाने से मौके पर ही मोडिफाई साइलेंसर निकलवाया गया। यदि दोबारा मोडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने पाए जाने पर चलको के विरुद्ध वैधानिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी कहकर समझाइश दिया गया है।

यातायात पुलिस द्वारा इसके अतिरिक्त मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी, तेज गति में वाहन चलाना, बिना हेलमेट मोटर सायकल चलाना, बिना सीट बेल्ट के चारपहिया वाहन चलाना एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पाए जाने विभिन्न धाराओं के तहत वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

 

यातायात पुलिस जांजगीर की अपील

1. शराब के नशे में वाहन न चालांए।

2. तेज गति से वाहन न चलाएं।

3. हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाए

4. मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करे।

5. माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए 

6. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध।

7. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन

8. नाबलिकों को वाहन नहीं चलाने देवे।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy