Explore

Search

March 7, 2026 10:50 am

7k network

कोसमन्दा में विराट दशहरा उत्सव व मड़ाई मेंले का हुआ आयोजन। मुख्य अतिथि के रूप में सामिल हुवे चाम्पा तहसीलदार पटेलजी।

कोसमन्दा(चाम्पा)–कोसमन्दा के बाज़ार चौक में रविवार को दशहरा उत्सव व मड़ाई मेले का आयोजन रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चाम्पा तहसीलदार प्रशांत पटेल व कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संजय रत्नाकार ने किया।

शाम 7 बजे गांव के मुख्य चौक लीला मण्डली से राम-लक्ष्मण और हनुमान जी की झाँकी निकाली गई जो बाजार चौक पहुँच कर रावण का दहन किया।मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे तहसीलदार प्रशांत पटेल ने लोगो को सम्बोधित करते हुवे कहा कि यह त्योहार असत्य पर सत्य की जीत का याद दिलाता है हमारे अंदर की बुराइयों को त्याग कर सत्य की राह पर चलने की सीख देता है वही सरपंच संजय रत्नाकार ने कहा कि यह त्योहार धर्म और शौर्य का अनूठा संगम है इस तरह के आयोजन से लोगो मे सहयोग की भावना बढ़ती है। रावण दहन के पश्चात रात्रि में लोगो के मनोरंजन के लिये जसगीत का कार्यक्रम रखा गया है।कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिये समिति ने लोगो को धन्यवाद दिया है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy