👉 एक दिवस में थाना चांपा क्षेत्र के 7 आदतन बदमाशो के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई
जांजगीर चाम्पा-आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को देखते हुए थाना चांपा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह धार्मिक पर्व प्रतिवर्ष अत्यंत भव्यता एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु एकत्रित होते हैं।
भीड़-भाड़ के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने एवं सार्वजनिक शांति भंग करने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना चांपा पुलिस द्वारा संभावित बदमाशों, आदतन अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों की सूची तैयार की गई है।
इस क्रम में चांपा पुलिस ने 7 आदतन अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर बाउंड ओवर की कार्यवाही की जाएगी, जिससे आगामी दिनों में किसी प्रकार की अवांछित घटना, हिंसा अथवा अशांति न फैले।
थाना चांपा पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि धार्मिक आयोजनों की आड़ लेकर असामाजिक गतिविधियों में संलग्न व्यक्तियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सतत् रूप से ऐसे तत्वों पर नजर रख रही है तथा इनके विरुद्ध BNSS की धारा के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
थाना चांपा पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को सौहार्द्र, शांति एवं भाईचारे के वातावरण में मनाएँ तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
अनावेदको के नाम
1- सुखसागर माथुर उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कुरदा चाम्पा
2- लखेश्वर सहिस उम्र 46 वर्ष निवासी पुराना कॉलेज रोड भैसा बाजार चंपा
3- मुकेश उर्फ मंगल राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी शंकर नगर चंपा
4-अविनाश यादव उर्फ़ गुड्डा उम्र 33 वर्ष निवासी भोजपुर चापा
5-अखिलेश यादव उर्फ लल्ला उम्र 25 वर्ष निवासी भोजपुर चापा
6- राजेंद्र कुमार सिन्हा उम्र 35 वर्ष निवासी कुरदा चाम्पा
7- रोहित सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी शंकर नगर चाम्पा




