स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार करने रखी मांग।
जांजगीर-चाम्पा:- जिले के प्रभारी मंत्री एवं छ. ग. शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर ने सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र के विकास के लिए एक मांग भी सौपा गया। श्रीमती राठौर ने अपने मांग में बताया कि विकासखण्ड बलौदा के ग्राम पंचायत सिवनी में उप-स्वास्थ्य केन्द्र संचालित है, जो कि ग्राम पंचायत का जनसंख्या 15,000 से अधिक और 7400 मतदाता है एवं इनके आसपास के ग्राम पंचायत क़ोसमंदा, कमरीद, कुरदा में 10 हजार से उपर जनसंख्या है और इनके आसपास और कई छोटे-छोटे गांव बहेराडीह, जाटा, बालपुर एवं सुखरीकला, उमरेली को जोड़ने से 50 हजार की जनसंख्या हो जाती है जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार आवश्यक हो जाता है चूँकि डिलीवरी एवं महिलाओं को स्वास्थ्य जाँच हेतु जिला अस्पताल जाने में परेशानी होती है। उन्होंने मंत्री से मांग की हैं कि जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं एवं उप-स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा देने कहा गया।
———




