Explore

Search

March 7, 2026 10:50 am

7k network

श्री रामलला दर्शन योजना : सभापति उमा राजेंद्र राठौर सहित जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिले के 187 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम भगवान श्री रामलला के दर्शन करने हुए रवाना

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में भगवान श्री राम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज जिले के पांच विकासखंड से 187 श्रद्धालु रामलला दर्शन के लिए रवाना हुए।

समाज कल्याण विभाग के सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिले श्रद्धालुगण भगवान प्रभु श्री राम जी के दर्शन करने अयोध्याधाम जा रहे है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार बनते ही बुजुर्गों के लिए रामलला दर्शन शुरू किया। श्रद्धालु प्रभु श्री राम के दर्शन कर गदगद हो जा रहे है।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, समाज कल्याण विभाग के सभापति उमा राजेंद्र राठौर,भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े,पूर्व सांसद कमला पाटले, इंजी.रवि पाण्डेय,अध्यक्ष नगर पालिका जांजगीर-नैला श्रीमती रेखादेवा गढ़ेवाल, उपाध्यक्ष मोहन यादव, अमर सुल्तानिया  सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, प्रभारी उप संचालक समाज कल्याण पवन कोसमा, उप संचालक पंचायत  अभिमन्यु साहू ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

     भगवान श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर के रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम जाने वाली विशेष ट्रेन के लिए आज विकासखंड जांजगीर, नवागढ़ और बम्हनीडीह सहित जिले के अन्य विकासखंड के 187 राम भक्तों का जत्था एवं 05 एस्कॉर्ट ऑफिसर को लेकर बस रवाना हुई। 

       भगवान श्री रामलला दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं में खासा उत्साह था। अयोध्या धाम की यात्रा की शानदार व्यवस्था के लिए श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत शासन द्वारा श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा पर ले जाने के साथ ही उनके खान-पान सहित सभी सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy