
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि आवास पूर्ण करने के लिए ग्राम पंचायत में हितग्राहियों के बीच चौपाल लगाकर संवाद किया जा रहा है। तकनीकी टीम के द्वारा निर्माण कार्यों की सतत निगरानी भी हो पा रही है। स्वीकृत किए जा चुके आवासों में से लगातार परिवारों के पक्के आवास पूर्ण हो रहे है। प्रगतिरत आवासों को पूर्ण किया जाना शेष है। जन चौपाल में संवाद के चिन्हित ग्राम पंचायतों में तकनीकी सहायकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी सलाह और संसाधन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जनचौपाल कार्यक्रम में जानकारी दी जा रही है। जनपद पंचायत पामगढ़ की ग्राम पंचायत डोंगाकोहरौद में जन चौपाल लगाकर ग्रामीण हितग्राहियों ने अपनी बात रखते हुए कई शंका समाधान किए। इसके साथ ही तकनीकी अमले ने भी अधूरे आवासों को पूर्ण करने के लिए ग्रामीणों का प्रेरित किया। जन चौपाल में सरपंच सचिव, प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। पीएम आवास योजना की टीम द्वारा तकनीकी सलाह और संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ पारदर्शिता और जवाबदेही को भी प्रोत्साहित कर रही है। आपसी संवाद से हर समस्या का निराकरण करते हुए जांजगीर-चांपा जिले में लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृत आवासों को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है।
स/क्र 02




