Explore

Search

March 7, 2026 10:54 am

7k network

शिक्षक संजीव कुमार सूर्यवंशी का राज्यपाल के हाथो हुआ सम्मान। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन मे हुआ सम्मान।

 

सक्ती– जिले के अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नन्दौरकलाँ (सक्ती) मे पदस्थ गणित विषय के शिक्षक संजीव कुमार सूर्यवंशी को 05 सितम्बर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका के करकमलों से राज्य शिक्षक सम्मान पुरूस्कार 2024-25 से सम्मानित किया गया है.

इस कार्यक्रम मे इनको प्रशस्ति पत्र,  साल, मोमेंटो, ₹21,000 राशि का चेक सहित राज्य शिक्षक पुरूस्कार की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया.  इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, डीपीआई के संचालक श्री ऋतुराज रघुवंशी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।

छात्रो के सर्वांगिण विकास के लिए रहे है बहुत से कार्य।

संजीव कुमार सूर्यवंशी एक उत्कृष्ट एवं सुपर स्टार शिक्षक के रूप मे पूरे देश मे प्रसिद्ध है. इनके द्वारा छात्रो को सर्वांगिण विकास के बहुत से कार्य किये जा रहे है. जिसमे प्रमुख रूप से डिसिटल एवं फिजिकल मैथ्स लैब की स्थापना कर गणित शिक्षक को रोचक बनाना है. एक नान पीटीआई शिक्षक होने के बावजूद खेलकूद मे विभिन्न खेल जैसे कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, एथलेटिक्स आदि खेलो का प्रशिक्षण देते है, इनके शाला के बच्चे विकास खंड, जिला,संभाग सहित राज्य स्तर मे धमाकेदार प्रदर्शन करते है. स्कूल गेम अभी तक इसके 28 बच्चे राज्य स्तर मे चयनित हुए है जिसमे 07 बच्चो ने स्टेट मे गोल्ड मेडल जीता है. साथ ही पीटी एवं मिनार निर्माण के लिए भी बच्चो को प्रशिक्षण देते है।

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा मे भी सतत कार्य कर रहे है, हर वर्ष इनके शाला से एन.एम.एम.एस.ई.में बच्चे चयनित होते है.  इनके नेतृत्व मे पूरे सक्ती जिला मे एन.एम.एम.एस.ई. पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिससे सक्ती जिला को शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रणी बनाया जा सके. आप भारत के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से जुड़े देश के सबसे बड़े स्व प्रेरित नवाचारी गतिविधियाँ शिक्षक समूह के लीडर है. यह समूह देशभर के शिक्षकों को नवाचारी शिक्षण के लिए प्रेरित करता है साथ ही यह समूह स्वयं के व्यय से राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षको का सम्मान समारोह व संगोष्ठी आयोजित कर उनके कार्य को देशभर मे प्रचार प्रसार करता है, जिससे सरकारी विद्यालय मे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान किया जा सके. इसके अलावा बहुत से नवाचार अपने विद्यालय मे कर रहे है. जिससे इनको नवाचार का पर्यायवाची कहा जाता है. 

जिला ,राज्य एवं देश भर मे मिल रहे हैं शुभकामना संदेश।

संजीव कुमार सूर्यवंशी के राज्य शिक्षक पुरूस्कार सम्मान 2024-25 प्राप्त होने पर राज्य स्तर के अधिकारियो सहित जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती कुमुदनी बाघ द्विवेदी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप कुमार पटेल, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सक्ती नीलिमा बड़गे, संकुल प्राचार्य नन्दौरकलाँ संतोष सिदार, प्रधान पाठक समयलाल घृतलहरे, शैक्षिक समन्वयक मदन मोहन जायसवाल, पितरबाई सिंदार,  यशवंत राठौर, रश्मि सिंह बनाफर, अंजनी देवांगन, मोहनलाल लहरे, खुलेश साहू, कैलाश कुर्रे, देवेन्द्र राठौर, लकेश्वर प्रसाद राठौर, आशा सोनी, उषा साहू,, योगिता राठौर, अनिल राठौर, मनीषा राठौर,  देवप्रसाद भारद्वाज,  संतोष धिरहे, रामकुमार राठौर, स्वाती सिंह, चन्द्रहास डनसेना, साहिल सिंह, लक्ष्मीन राठौर,  अंजनी कश्यप,  मोहन लाल धिरहे, तुलेश साहू, शेख फारूक, रमाकांत कबेल, लक्ष्मी नारायण लहरे, ताराचंद राठौर, भूषण सिंह गोड़, शैलेष देवांगन, निशा गुप्ता चौधरी, नारायण प्रसाद राठौर, प्रशांत नेताम, दीपिका राठौर, रामकुमार बरेठ, नरेद्र वैष्णव, रहमेतुल्ला खान, किरण कटकवार, रमेश सूर्यवंशी, सुरेन्द्र रात्रे, कीर्ति चंद्रा, सुरेश पांडेय, प्रकाश चंद राठौर, जयंती खमारी, पुष्पेद्र पटेल, मोहन प्यारे पटेल, बजरंग सिंह राज, राम कुमार कांत, रामनरेश तम्बोली, विनोद उरांव, विजेन्द्र पांडल सहित परिवार के सदस्यो, सामाजिक नागरिको, गांव के जन प्रतिनिधियों शाला विकास समिति के सदस्यों, नागरिको ,छात्र छात्राओ आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया है। साथ नवाचारी गतिविधियाँ समूह के छत्तीसगढ़ सहित देश भर के शिक्षकों से सतत बधाई संदेश मिल रहे है।

 

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy