Explore

Search

March 7, 2026 1:06 pm

7k network

शादी का झांसा देकर नाबालिक बालिका के साथ अनाचार करने वाला आरोपी चढ़ा चांपा पुलिस के हत्थे, नाबालिक बालिका को बहला फुसला कर साथ लेकर हो गया था फरार।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

 आरोपी राजवीर यादव उर्फ बिट्टू निवासी थाना उरगा जिला कोरबा।

 

जांजगीर चाम्पा–विवरण इस प्रकार है कि एक नाबालिक बालिका दिनांक 22-8-2025 को घर से बिना बताएं कहीं चली गई है जिस पर थाना में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण करने की रिपोर्ट पर थाना चापा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया था।

⏩ विवेचना के दौरान गुम बालिका को आरोपी राजवीर यादव उर्फ बिट्टू के कब्जे से बरामद किया गया जिसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चाम्पा, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक लंबोदर सिंह,आरक्षक वीरेश सिंह, खेमचरण राठौर का विशेष योगदान रहा

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy