जांजगीर चाम्पा:- वैसे तो गरीबों को कोचिंग देकर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उनकी राह आसान करने के नाम पर सुपर थर्टी के आनंद कुमार का नाम है लेकिन जिले में एक ऐसा युवक भी है, जो इसी तर्ज पर काम करके गरीब बच्चों को निशुल्क कोचिंग देकर नवोदय या अन्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करता है।
जिस तरह सुपर थर्टी के जरिए आनंद कुमार गरीब और जरूरतमंद छात्रों को इंजीनियर बनाने में मदद करते हैं।
जांजगीर चांपा जिले के लोकेश यादव ने गरीब तथा होनहार जरूरतमंद छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा जैसे नवोदय विद्यालय सैनिक स्कूल एकलव्य स्कूल जवाहर उत्कर्ष प्रयास आवासीय विद्यालय जैसे परीक्षाओं में चयन कराने से कोई कसर नहीं छोड़ते। उनके ऑनलाइन ऑफलाइन क्लास से पिछले एक दशक में सैकड़ों बच्चों का नवोदय, सैनिक, एकलव्य और प्रयास आवासीय विद्यालय में में चयन हो चुका है।
सत्र 2024-25 में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में हुआ 08 छात्र/ छात्राओं का चयन
प्रतिभा को सही दिशा निर्देश और मार्गदर्शन मिले तो उन्नति के उतम शिखर को छू सकता है ऐसे ही बयां करता है, बम्हनीडीह ब्लॉक के छोटे से गांव पुछेली में रहने वाले लोकेश यादव ने। शिक्षक माता पिता के सतत प्रेरणा एवम मार्गदर्शन से लोकेश यादव ने सैकड़ों बच्चों का प्रतिभा निखारते हुए उन्हें विभिन्न आवासीय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में सफलता दिलाई है।
प्रारंभिक आई क्यू टेस्ट ले कर देते हैं प्रवेश
लोकेश यादव पिछले 10 वर्षों में सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों को टेस्ट लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराते हैं और चयन कराने से कोई कसर नहीं छोड़ते साथ में इन्हें उनके आर्थिक एवं सामाजिक जरूरतमंद सुविधाएं भी उपलब्ध कराते हैं।
ज्ञात हो कि वे लोकेश यादव स्वयं नवोदय विद्यालय मल्हार बिलासपुर से पढ़ाई किए हैं तथा प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी की सेवा त्याग कर गांव में ही रहकर जैविक खेती करते हैं साथ साथ बच्चों को पढ़ाते भी हैं। गांव वाले प्यार से उन्हें “नवोदय वाले गुरुजी” कहकर संबोधित करते हैं।




