Explore

Search

March 7, 2026 2:35 pm

7k network

चाकू से प्राणघात हमला करने वाला फरार आरोपी को पकड़ने में थाना अकलतरा पुलिस को मिली सफलता।

???? प्रकरण के पूर्व में 03 आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा जा चुका है।

???? पूर्व में आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकल को किया जा चुका है बरामद।

 

जांजगीर चाम्पा–इस प्रकार है कि प्रार्थी अमन सारथी दिनांक 06.07.2025 को थाना अकलतरा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने दोस्तों के साथ कपडा खरीदने के लिये अकलतरा गए थे कि लगभग 07.00 बजे सिघांनिया पेट्रोल पंप के पास ठेला में सिगरेट लेने के लिये गये और वही पर खडे  मो.सा में बैठकर सिगरेट पीने लगे उसी समय आरोपियों द्वारा वाहन पर क्यो बैठे हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर, जान से मारने की धमकी देते हुए हत्या करने के नियत से चाकू से पेट में हमला कर दिए जिससे तिलेश्वर भैना के पेट में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश होकर गिर गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 360/2025 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया था।

???? घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय पाण्डेय (IPS )के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपी प्रभात यादव ऊर्फ भोलू, गब्बर ऊर्फ सुमीत चौहान, संजीव कुमार ऊर्फ चीकू को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ  करने  पर  जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। एवं प्रकरण में शामिल विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

⏩ प्रकरण के आरोपी आशीष कुमार यादव जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। आरोपी को मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

⏩ उपरोक्त  कार्यवाही  मे  निरीक्षक  भास्कर  शर्मा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy