Explore

Search

March 7, 2026 2:07 pm

7k network

जांजगीर में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान की गूंज: जिला स्तरीय तिरंगा रैली का हुआ आयोजन देश भक्ति एवं एकता का संदेश देने हाई स्कूल मैदान से कचहरी चौक से होते हुए वापस हाई स्कूल मैदान जांजगीर तक लगाई गई स्वतंत्रता दौड़ तिरंगा झंडा लेकर विधायक, कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों गणमान्य नागरिक, युवा, स्कूली बच्चों ने लगाई दौड़।

जांजगीर-चांपा 14 अगस्त 2025/ घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘ अभियान के तहत आज देश भक्ति एवं एकता का संदेश देने के लिए जिला स्तरीय तिरंगा रैली स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली एवं स्वतंत्रता दौड़ हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर कचहरी चौक जांजगीर होते हुए वापस हाई स्कूल मैदान जांजगीर में समापन हुआ।
      विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपूरिया, नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला श्रीमती रेखा देवा गढेवाल, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों, गणमान्य नागरिक, युवा, स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह के साथ स्वतंत्रता दौड़ लगाई। स्वतंत्रता दौड़ के दौरान जय हिन्द, वंदे मातरम, भारत माता की जय एवं हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के नारे लगाये गये। इस अवसर पर श्री अमर सुलतानिया, इजी. रवि पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल कुमार रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम श्री सुब्रत प्रधान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, खेल संघों के पदाधिकारी, पार्षदगण, पत्रकारगण, नागरिकगण, युवाओं एवं स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा का नारा लगाते हुए दौड़ लगाई।
      उल्लेखनीय है कि जिले में ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ थीम पर 2 से  15 अगस्त तक तीन चरणों में किया जा रहा है। अभियान के तहत ग्रामीण अंचलों से लेकर शैक्षणिक संस्थानों तक देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश पहुंचाने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत परिसर और चौक-चौराहों की सफाई कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के विद्यालयों में देशभक्ति और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए तिरंगा रंगोली, तिरंगा सेल्फी, ब्लैकबोर्ड सज्जा, दीवार सज्जा और तिरंगा रैली जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना) के तहत स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित तिरंगे झंडों की बिक्री हेतु जनपद मुख्यालयों में स्टॉल लगाये जा रहे है

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy