Explore

Search

March 7, 2026 9:38 am

7k network

अवैध रूप से स्कूटी वाहन में शराब परिवहन करते हुए आरोपी अजीत राठौर निवासी चंदनिया पारा जांजगीर को पकड़ने में मिली सफलता थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही।

आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2400/₹ एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी बरामद

जांजगीर चाम्पा–पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर थाना जांजगीर पुलिस द्वारा आरोपी अजीत राठौर के कब्जे से स्कूटी में परिवहन करते 30 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2400/रूपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर, ASI नरेंद्र डीक्सेना का सराहनिय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy