
चाम्पा(कोसमन्दा)– सरपंच संजय रत्नाकार ने बताया कि उनके ग्राम पंचायत कोसमन्दा में लगातार चोरो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा जैसे अटल व्यावसायिक परिसर का ताला कटर द्वारा कटाना, हाई स्कूल की गेट व खिड़की को क्षति पहुचना ,रेलपरा स्थित ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करना या नशामुक्ति हेतु गठित महिला कमाण्डो को गाली गलौज करना इनके लिखित व मौखिक शिकायत होने के बाद भी कार्यवाही नही होने से घटना घटित कर बेख़ौफ़ होकर घूम रहे है।

इन सभी पर रोक लगाने आज चाम्पा टी आई जयप्रकाश गुप्ता जी से मिले व घटना घटित जगहों का निरीक्षण कर इसमे संलिप्त लोगो पर कार्यवाही करने, झुंड बनाकर नशा करने वालो ऊपर कार्यवाही करने व दारू पीकर चौक चौराहों पर गाली गलौज करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया है जिस पर गुप्ता जी ने कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है।

Author: Hasdev Express
Post Views: 921




