Explore

Search

March 8, 2026 1:46 pm

7k network

आरडीएसएस योजना प्रस्तावित कार्य के संबंध में सभापति उमा राजेन्द्र राठौर ने किया कलेक्टर से शिकायत।

 

विद्युत मंडल चाम्पा द्वारा नहीं दी गई पूर्ण रूप से सही जानकारी।

जांजगीर-चाम्पा– आरडीएसएस योजना अंतर्गत प्रस्तावित कार्य योजना एवं प्रगति रिपोर्ट की पूर्ण व तथ्यपरक जानकारी जिला पंचायत के सभापति श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर ने मांगी थी। लेकिन संबंधित विभाग द्वारा सभापति को गुमराह करते हुए इसकी जानकारी आधा-अधूरा दी गई जिससे छुब्द होकर सभापति श्रीमती राठौर ने इसकी शिकायत कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा को जनदर्शन के माध्यम से करते हुए उचित जानकारी प्रदान कर संबंधित विभाग के अधिकारी के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि आरडीएसएस अंतर्गत जिले में प्रस्तावित कार्यों एवं उनकी प्रगति से संबंधित जानकारी कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल चाम्पा से मांगी गई थी। किन्तु संबंधित विभाग द्वारा जो जानकारी प्रदान की गई है, वह न केवल अपूर्ण एवं भ्रामक है, अपितु उससे संशय एवं अविश्वास की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। इससे यह भी प्रतीत होता है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता का अभाव है, जिससे भ्रष्टाचार की आशंका बलवती हो रही है। संबंधित विभाग को निर्देशित कर आरडीएसएस योजना के तहत जिले में स्वीकृत कार्य योजना, ठेकेदार/एजेंसी का विवरण, व्यय की स्थिति, कार्य की वर्तमान स्थिति एवं  कार्ययोजना (प्रस्ताव एवं प्रकलन रिपोर्ट) सहित समस्त तथ्यपरक जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने की कृपा करें, जिससे जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त हो सके। साथ ही कृपया यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी जानकारी पारदर्शी, सुस्पष्ट एवं उत्तरदायी रूप में समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाए।

——–

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy