Explore

Search

March 7, 2026 2:09 pm

7k network

सिवनी–रीवापार मार्ग हो चुका हैं क्षतिग्रस्त एवं अत्यंत जर्जर।। सभापति उमा राजेन्द्र राठौर ने कलेक्टर से की सड़क पुनर्निर्माण की मांग।

जांजगीर-चाम्पा--बलौदा विकासखण्ड के सिवनी–रीवापार मार्ग के अत्यधिक क्षतिग्रस्त होने के संबंध में शिकायत एवं पुनर्निर्माण की मांग जिला पंचायत के सभापति उमा राजेन्द्र राठौर ने कलेक्टर से किये हैं। अपने आवेदन ने श्रीमती राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कोरबा द्वारा निर्मित के अंतर्गत सिवनी–रीवापार मार्ग वर्तमान में अत्यंत जर्जर एवं खराब स्थिति में पहुंच गया है। एनएच 

-149 बी के निर्माण के दौरान संबंधित ठेकेदार द्वारा ग्राम सिवनी के कारवार तालाब से  भारी मात्रा में मिट्टी का परिवहन बड़े-बड़े भारी वाहनों से किया गया। इसके चलते उक्त सड़क मार्ग पूरी तरह से टूट गया और उसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ग्रामवासियों द्वारा इस विषय में आपत्ति करने पर ठेकेदार द्वारा मौखिक रूप से यह आश्वासन दिया गया था कि हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद वह उक्त सड़क मार्ग का पुनर्निर्माण करवा देगा। परंतु आज दिनांक तक सड़क का निर्माण नहीं करवाया गया है।वर्तमान में सड़क की अत्यंत खराब स्थिति के कारण स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणजन एवं अन्य राहगीरों को आवागमन में असुविधा एवं दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। कई वाहनों को नुकसान हो चुका है और आवाजाही में गंभीर बाधा उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कलेक्टर से मांग करते हुए बताया कि उक्त मार्ग की स्थिति का यथाशीघ्र निरीक्षण कराया जाए। ठेकेदार द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार सड़क मार्ग के पुनर्निर्माण की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का शीघ्र, स्थायी और गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जाए। सभापति ने इस गंभीर जनहितकारी विषय को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक एवं शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की हैं। 

——————

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy