Explore

Search

March 7, 2026 12:49 pm

7k network

मवेशी तस्करी करने वाले फरार आरोपी शिवरात्रि उर्फ भट्ठे निवासी राहोद को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली सफलता

पूर्व में प्रकरण में शामिल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर एवं 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालको को किशोर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

 

 

जांजगीर चाम्पा– पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 29/04/25 को मुखबिर सूचना पर ग्राम भैसो सागौन बाड़ी मेन रोड पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी शिव कुमार चंदेल साकिन राहौद खैय्यापारा, दीपक यादव, रमेश यादव दोनों निवासी धरदेई थाना शिवरीनारायण एवं 02 विधी के विरूद्ध संघर्षरत बालक से 42 नग बैल बछड़ा काला, सफेद, लाल, खैरा रंग मवेशी किमती 168000/-रूपये को तस्करी करते पकड़ कर अपराध धारा सदर 4,6,10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2004 एवं 11D पशु क्रुरता निवारण अधि. का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से विधीवत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर एवं विधि विरुद्ध संघर्षरत बालको को किशोर न्यायालय पेश किया जा चुका है।

⏩ प्रकरण के आरोपी शिवरात्रि उर्फ भट्ठे चंदेल  निवासी राहौदजो घटना दिनांक से फरार था जिसकी थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसको मुखबिर सूचना से उसके सकुनत से घेराबंदी कर पकड़ा जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ, सउनि सरोज पाटले, सैनिक अनिल दिनकर का योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy