Explore

Search

March 7, 2026 12:48 pm

7k network

नाबालिक को बहला फुसलाकर कर शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला मुख्य आरोपी महादेव देवांगन व सहयोग करने वाले 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

 

⏺️ नाम आरोपी

1. महादेव देवांगन उम्र 23 वर्ष निवासी बेलदारपार चाम्पा (मुख्य आरोपी)

2. टीकम पारकर  उम्र 22 वर्ष निवासी बेलदारपारा चाम्पा

3. विशाल उर्फ वीरेंद्र देवांगन उम्र 19 वर्ष निवासी बेलदार पारा चाम्पा थाना चांपा

जांजगीर चाम्पा–मामले का विवरण इस प्रकार है कि  नाबालिक बालिका को   दिनांक 09-06-25 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

⏩ नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अज्ञात आरोपी एवं अपहृता बालिका की थाना चांपा पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमनी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में अपहृत बालिका को मुख्य आरोपी महादेव देवांगन निवासी बेलदारपार चाम्पा के कब्जे से बरामद किया जाकर पूछताछ करने पर नाबालिग बालिका को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करना, और नाबालिक बालिका को उसके घर से भगाने में दोस्त टीकम पारकर और विशाल उर्फ वीरेंद्र देवांगन दोनो के द्वारा सहयोग करना बताने पर थाना पुलिस टीम द्वारा अलग -अलग स्थान से टीकम पारकर और विशाल उर्फ वीरेंद्र देवांगन को पकड़ा गया, जिसको पूछताछ करने पर सहयोग करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏺️ उपरोक्त करवाई वाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक प्रहलाद दिनकर, महिला आर. संगीता लहरे का विशेष योगदान रहा

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy