Explore

Search

March 9, 2026 10:34 am

7k network

वृक्षारोपण पर्यावरण व हमारे जीवन के आवश्यक – उमा राजेन्द्र राठौर। वन विभाग द्वारा कुदरी बैराज में किया गया वृक्षारोपण

जांजगीर-चाम्पावन विभाग द्वारा कुदरी बैराज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत  जांजगीर-चाम्पा के सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर उपस्थित थी। वन विभाग द्वारा कुदरी बैराज स्थित 19 हेक्टेयर में विभिन्न पौधे का रोपण किया जायेगा। जिसका शुभारंभ सभापति द्वारा धरती माता का पूजा-अर्चना एवं श्रीफल तोड़कर किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों कहा कि वृक्षारोपण का बहुत महत्व है। यह न केवल हमारे पर्यावरण के लिए, बल्कि हमारे जीवन के लिए भी आवश्यक है। वृक्ष हमें शुद्ध हवा, फल, सब्जियां, और लकड़ी प्रदान करते हैं। वे जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान वन विभाग के डिप्टी रेंजर, सुभाष कवर, परिक्षेत्र सहायक मोहन पाटले, वनरक्षक विद्यासागर बघेल, मदन बंजारे, सुरेश यादव, रामशिला धीवर,विजयलक्ष्मी साहू, गायत्री साहू, बिंदू महंत, नगमा धीवर, गजेंद्र नेताम सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

———–

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy