Explore

Search

March 7, 2026 9:40 am

7k network

105 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार चौकी नैला पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

आरोपी पुनेश्वर वर्मा उम्र 29 साल निवासी पोड़ी थाना सीपत जिला बिलासपुर हाल ग्राम हरदी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।

जांजगीर चाम्पा–पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 21.06.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध चौकी नैला पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी पुनेश्वर वर्मा को मोटर सायकल में अवैध रूप से परिवहन करते हुए ग्राम सरखो तरफ पकड़ा गया जिसके कब्जे से 105 पाव देशी प्लेन शराब किमती 8400/ रूपया को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध चौकी नैला में अपराध क्रमांक 568/2025 धारा 34 (2) भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. राकेश कुमार सूर्यवंशी चौकी प्रभारी नैला, प्रधान आरक्षक रुद्रनारायण कश्यप एवं नैला स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy