Explore

Search

March 7, 2026 11:51 am

7k network

ब्लास्टिंग करने वाले क्रेशर संचालक पर कार्यवाही की मांग।।जिला पंचायत के सभापति ने कलेक्टर से की लिखी शिकायत।

जांजगीर-चाम्पा- बलौदा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिरगहनी (चाम्पा) में संचालित क्रेशर उद्योग  हैं उन खदानो संचालक द्वारा अत्यधिक मात्रा में ब्लास्टिंग कर उत्खनन किया जा रहा है जिसके कारण ग्रामवासियों के घर में दरारें आ गए हैं किसी-किसी ग्रामीणों के घर इतने दरार हो गए हैं कि उसमें रहने के लिए भी ग्रामीणों को सोचना पड़ रहा है। कभी भी उनका घर गिर सकता है जिससे कि भविष्य में कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उनके द्वारा अनेकों बार इस संबंध में शिकायत दिया जा चुका है लेकिन अधिकारी कर्मचारी की मिलीभगत से क्रेशर उद्योगों संचालको के द्वारा अधिकारी कर्मचारियों को पैसा दे दिया जाता है उसके बाद अधिकारी कर्मचारी उद्योग संचालकों पर कोई कार्यवाही नहीं करते हैं जिसका खामियाजा  ग्रामवासियों को भुगतना पड़ रहा है। उमा राठौर ने कलेक्टर से निवेदन करते हुए कहा  कि पूरे ग्राम में सर्वे कराया जाए जिन ग्रामीणों के घर में दरारें हुए हैं जिनकी मरम्मत कराने के लिए क्रेशर संचालकों को निर्देशित करे या उन्हें उचित मुआवजा देने और बोर ब्लास्टिंग करने वाले क्रेशर संचालक के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है।

———

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy