Explore

Search

March 7, 2026 11:22 am

7k network

नौकरी लगाने के नाम पर अलग अलग लोगों से लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार थाना शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही।

आरोपी द्वारा बिलासपुर नगर पालिका निगम में जोन कमीशनर के पद में नौकरी लगवाने के नाम से लिया गया था रुपया।

आरोपी मंसाराम आशिकर उम्र  56 साल निवासी मुडपार थाना शिवरीनारायण।

 

जांजगीर चाम्पा–मामले जा विवरण इस प्रकार है कि आरोपियों के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर आवेदक अच्छे कुमार आशिकर निवासी मुडपार एवं अन्य लोगो से 25,25,399 रू /- पच्चीस लाख पच्चीस हजार तीन सौ निनान्बे  रूपये का ठगी करना पाये जाने से जांच पर से दिनांक 04.01.2025 को अपराध क्रमांक 05/25 धारा 420, 467,468,201,34 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

धोखाधड़ी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा श्री यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मंसाराम आशिकर निवासी मुडपार थाना शिवरीनारायण को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने आरोपी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रआर विजय निराला थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy