Explore

Search

March 7, 2026 11:52 am

7k network

रायपुर की कपड़ा दुकान से 27 लाख रुपये की चोरी करने वाला आरोपी पूर्व ड्राइवर को थाना हसौद के मल्दा गांव से पकड़ने में थाना बिर्रा पुलिस को मिली सफलता।

 आरोपी के कब्जे से 5 सौ, 2 सौ और 1 सौ रुपये के बंडल को किया गया है बरामद।
आरोपी-विजय कुमार कश्यप निवासी मल्दा, थाना-हसौद, जिला-सक्ती।

 

⏩जांजगीर चाम्पा– मामले का विवरण इस प्रकार है कि दरअसल, जिला शक्ति के थाना हसौद क्षेत्र के मल्दा गांव का युवक रायपुर के माना क्षेत्र के गुरमुख आहूजा के यहां पूर्व में ड्राइवर का काम करता था, जिसे कपड़े दुकान के दराज में नगदी रकम की जानकारी थी और कपड़ा दुकान से 27 लाख रुपये की चोरी करके मौके से भाग गया है जो शक्ति जिले के हसौद थाना क्षेत्र के गांव मलदा का रहने वाला है, जिसकी सूचना दिनांक 28.05.25 को रात्रि में  पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) को मिलने पर तत्काल जांजगीर जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को आरोपी को पकड़ने हेतु अलर्ट किया। इसी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप थाना प्रभारी बिर्रा उप निरी. कृष्णपाल सिंह द्वारा आरोपी के निवास स्थान ग्राम मलदा जो थाना हसौद जिला शक्ति में आता है, आरोपी के गांव थाना बिर्रा से लगभग 10 किलो मीटर होगा। थाना बिर्रा पुलिस द्वारा तत्परता से कारवाही करते हुए बीते रात्रि में ही आरोपी के निवास स्थान पहुंचकर चोरी की रकम के साथ मल्दा गांव में पकड़कर लिया। चूंकि आरोपी थाना हसौद जिला शक्ति क्षेत्र का होने से बिर्रा पुलिस ने आरोपी को थाना हसौद पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जिसके बाद हसौद पुलिस द्वारा मिला रायपुर पुलिस को सुपुर्द किया गया।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy