Explore

Search

March 7, 2026 9:40 am

7k network

चोरी के मोटर सायकल के साथ आरोपी कोसमन्दा निवासी को किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

 

आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटर सायकल को बरामद किया गया।

आरोपी के विरूद्ध धारा 303(2) BNS  के तहत की गई कार्यवाही।

 

जांजगीर चाम्पा-मामले का विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी हीरा लाल यादव निवासी कोसमंदा थाना चाम्पा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 17.05.2025 के 10/00 बजे से दिनाक 18.05.2025 के सुबह 06/00 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मो.सा. क्रमांक CG 11BE 2053 को चोरी कर ले जाने कि सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया

श्री विजय कुमार पांडेय(IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा चोरी गए मोटर सायकल एवम अज्ञात आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी, तथा जन सहयोग से चांपा शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा को बारीकी से चेक किया जा रहा था। इसी क्रम में मुखबिर सूचना मिला की आरोपी अज्जू यादव निवासी ग्राम कोसमंदा चापा द्वारा चोरी का मोटर सायकल रखा है की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवम SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही कर आरोपी  को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से चोरी का मोटर सायकल बरामद किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी चांपा, उनि के0डी0 बनर्जी, प्रधान आर. नरसिंग बर्मन, अमृत सूर्या आर. कैलाश यादव, का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy