Explore

Search

March 7, 2026 10:35 am

7k network

रमापति विद्यालय के 12वीं के छात्रों ने जिला टॉप टेन में बनायी जगह।

चंद्रपुर अंचल में शीर्ष स्थान पर रचे इतिहास।

 

जांजगीर चांपा/सकती – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित कक्षा दसवीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम अंतर्गत रमापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम का परीक्षा फल शानदार रहा ।  कक्षा 10वीं में कुल 110  मे से 82 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जिसमें क्रमशः नरेंद्र मालाकार   96.8%, रोहन पटेल 95.5% रोशन पटेल 94.83%,  यशपाल भारद्वाज 94.6%,  दीपक कुमार 94.2%,  तारेश महेश्वरी 93.6%,कु. नेहा पटेल 92%,  चूर्णेश 91.8%, शशि पटेल 90.2%,  कु. कीर्ति गुप्ता 90%, कु. कल्याणी 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किये । कक्षा 12वीं कल 94 परीक्षार्थियों में से 72 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।मेरिट सूची में दामोदर पटेल 93.8 %( जिला टॉप टेन में 4था स्थान) निखिल पटेल 93% (जिला टॉप टेन में सातवां स्थान)कु. श्वेता पटेल 91%,तुषार पटेल 89.8%, कु. प्रीति पटेल 89.2%, प्रेमानंद पटेल 87.8%,कु. प्रतीक्षा पंडा 86.2%, जितेश पटेल 86%, कु. अमीषा पटेल 85% एवं कु. मुस्कान पटेल 85% अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किए हैं। विद्यालय के संचालक श्री रामकृष्ण साहू (मुन्ना भैया) एवं श्रीमती रीता साहू (बड़ी मैडम) विद्यालय के प्राचार्य श्री शिवनाथ पटेल उपप्राचार्य श्री ताराचंद निषाद एवं प्रभारी प्राचार्य श्री गिरधारी निषाद ने सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दिए। विद्यालय के संचालक एवं समिति ने सभी सदस्यों ने शानदार रिजल्ट के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दिए।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy