Explore

Search

March 7, 2026 10:35 am

7k network

महिला का दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को चाम्पा पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।

आरोपी किशन देवांगन उर्फ मिथुन देवांगन उम्र 28 साल निवासी  राजापारा चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा।
महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।

 

जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  पीड़िता घर पर अकेली थी तभी आरोपी  किशन देवांगन उर्फ मिथुन देवांगन द्वारा सूनेपन का फायदा उठा कर पीड़िता के साथ जबरन दैहिक शोषण किया। पीड़िता के द्वारा मना करने पर जान से मारने की धमकी दिया कि सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा -64,332(C), 351(2) BNS के तहत दिनांक 25.04.2025 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं  SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में घटना के संबंध में पूछताछ करने पर, पीड़िता के साथ दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया 

उपरोक्त कार्यवाही मे  निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उनि कमल दास बनर्जी, उप निरिक्षक भवानी सिंह, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आर.माखन साहू, मुद्रिका दुबे, डीकेश्वर साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy