कोसमन्दा(चाम्पा)–बासंतिक नवरात्र महोत्सव के पावन अवसर पर कोसमन्दा के समलेश्वरी चौक में संगीतमय रामकथा ज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया है। कथा ब्यास पर पंडित श्री अरुण दुबे जी सरगांव(जिला-मुंगेली) होंगे।

कथा का समय दोपहर दो बजे से शाम 7 बजे तक होगा। कथा का विवरण इस प्रकार है-प्रथम दिवस रविवार को-कलश यात्रा, बेदी पूजन,गणेश पूजन, मानस महत्य,वंदना प्रकरण,नाम वंदना, सती मोह, द्वतीय दिवस सोमवार को-नारद अभियान, सतरूपा प्रसंग, रामजन्म,ऋषियज्ञ रक्षा,पुष्पवाटिका, तृतीय दिवस मंगलवार-धनुषभंग प्रसंग,सीताराम विवाह,चतुर्थ दिवस बुधवार-मंगलाचरण,रामराज्यभिषेक तैयारी,श्री सीताराम संवाद,रामवन गमन,

पंचमदिवस गुरुवार को-चित्रकूट निवास,राजा दशरथ मरण,श्री राम-भरत मिलाप प्रसंग,षष्ठम दिवस शुक्रवार को-श्री राम-भरत संवाद,नंदीग्राम विवरण,जयंत प्रसंग, मारीच प्रसंग, सीताहरण,सप्तम दिवस शनिवार को-शबरी प्रसंग,श्री राम-हनुमत मिलन,श्री सुन्दरकाण्ड,अंगद-रावण संवाद,अष्टम दिवस रविवार को-लक्ष्मण शक्ति,कुम्भकर्ण वध,श्री राम-रावण युद्ध,अग्नि परीक्षा,श्री रामराज्यभिषेक,लवकुश प्रसंग, नवम दिवस को-कथा विराम,हवन,कपिलातर्पण,ब्राम्हण प्रसाद ,विराम ।आयोजक समिति ने अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर भाग लेने की अपील किया है।

Author: Hasdev Express
Post Views: 422