Explore

Search

March 7, 2026 10:29 am

7k network

3 हजार राशन कार्ड में एक ही दुकान । माह के अंतिम दिनों तक में भी लगी रहती है भीड़।

कोसमन्दा–जनपद पंचायत बलौदा के अंतर्गत दूसरा सबसे बड़ा अबादी वाला ग्राम पंचायत कोसमन्दा है।जहाँ राशन कार्ड की संख्या 3000 के करीब है केवल एक शासकीय उचित मूल्य की दुकान है लोगो को अपनी राशन लेने के लिये बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है  लोगो को 2-3 दिनों तक राशन दुकान की चक्कर काटने के बाद ही राशन मिल पाता है।कई बार तो लोगो के बीच लड़ाई- झगड़े की स्थिति निर्मित हो जाती है।इसी चक्कर मे कई लोगो का राशन भी लैब्स हो जाता है।

तीन-तीन दुकानों की आवश्यकता  है।

कार्डो की संख्या व भगौलिक स्थिति को देखा जाय तो गांव में तीन-तीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान की आवश्यकता है। रेल उसपार में एक दुकान की अति आवश्यकता है  चुकी रेल उसपार में भी काफी तादात में लोग निवास करते है उनको रेल क्रास कर बस्ती की ओर आना पड़ता है व हर समय गाड़ी खड़ी रहती है जिससे लोगो को परेशानी होती है।इसी तरह बस्ती की ओर अधिकांश लोग  निवास करते है वार्डो की संख्या को देखा जाय तो 14 से 15 वार्ड के लोग रहते है यहाँ पर दो दुकान की आवश्यकता है ताकि लोगो को आसानी से उचित मूल्य की दुकान से राशन प्राप्त हो सके।नए जनप्रतिनिधियों से लोगो को काफी आशा है।

“संजय रत्नाकार सरपंच कोसमन्दा–इस विषय मे कलेक्टर महोदय से चर्चा किया जायेगा जिससे कि लोगो को आसानी से राशन उपलब्ध हो सके।”

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy