Explore

Search

March 7, 2026 10:05 am

7k network

थाना चांपा क्षेत्र के जगदल्ला में अवैध नशीली टेबलेट बिक्री करने वाले दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही।

आरोपीगणों के कब्जे से 493 नग नशीली टेबलेट alprazolam  कीमती 1219 रुपए एवं बिक्री रकम 2270 रुपए किया गया जप्त।।

जांजगीर चाम्पा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ व जुआ पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा प्रभारी द्वारा पुलिस टीम के साथ रेड कार्यवाही किया गया। 

       थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक लड़का अवैध रूप से नशीली दवा बेच रहा है कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर तत्काल मुताबिक निर्देश पुलिस टीम द्वारा मौके की ओर रवाना हुआ। जहां एक लड़का पुलिस टीम को देखकर भागने के फिराक में था, जिसे पुलिस टीम के द्वारा दौड़ा कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम राज सिन्हा उम्र 22 वर्ष जगदल्ला निवासी बताया। जिसके कब्जे से 493 नग़ नशीली टैबलेट alprazolam को जप्त किया गया। आरोपी से बारीकी से पूछताछ करने पर चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू कुम्हार उम्र 26 वर्ष जगदल्ला निवासी से नशीली दवा लेना बताया, जिस पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा सप्लायर चंद्र प्रकाश के घर दबिश दी गई, चंद्र प्रकाश उक्त नशीली टैबलेट के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस टीम को घुमाता रहा बारीकी से पूछताछ करने पर उसने और राज सिंह को टैबलेट बेचना स्वीकार किया और बिक्री रकम 3500/₹   से कुछ रकम खर्च करना बताया आरोपी के कब्जे से 2270/ रुपए जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। थाना चम्पा पुलिस टीम के द्वारा अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में  निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उनि के डी बनर्जी, उनि दिलीप सिंह, सउनि अरुण सिंह, स उ नि मुकेश कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन, आर. वीरेश सिंह, पदम राज सिंह, भूपेंद्र गोस्वामी, महिला आर. शकुंतला नेताम माखन साहू,मुद्रिका दुबे,एवं थाना चांपा स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy