Explore

Search

March 7, 2026 4:19 pm

7k network

नवपदस्थ चाम्पा थाना प्रभारी से कोसमन्दा सरपंच संजयरत्नाकर ने की सौजन्य मुलाकात।

 

जांजगीर चाम्पा–थाना चांपा में नवपदस्थ नगर निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के पदभार ग्रहण करने के पश्चात  कोसमंदा गांव के  सरपंच संजयरत्नाकर अपने प्रतिनिधिमंडल सहित सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही नगर एवम गांव में पुलिस पेट्रोलिंग, ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य विभिन्न मुद्दों पर उनका ध्यानाकर्षण किया गया।

जिस पर उन्होंने बताया कि मै पदभार ग्रहण करते ही पहले दिन पेट्रोलिंग गाड़ी, गांवो में, बाजारों में पेट्रोलिंग के लिए निर्देशित कर दिया चुका हूं। और लगातार ये चलता रहेगा, इसके अलावा भी विभिन्न मुद्दों   जैसे नशाखोरी जुआ  शराब आदि अवैध कार्यों अंकुश लगाने का  कार्य शुरू हो चुका है और जल्द ही नगर में अच्छी पुलिसिंग व्यवस्था आप सभी के सहयोग से देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर कोसमंदा  गांव सरपंच संजय रत्नाकर ,गणेश प्रभु विधायक प्रतिनिधि व्यास कश्यप जी , जनादेश 24 न्यूज के संपादक रामखिलावन यादव  एवम हसदेव एक्सप्रेस न्यूज के संपादक सुरेश कुमार यादव एवम शैलेन्द्र श्रीवास  और कोसमंदा पंचायत के प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy