Explore

Search

March 11, 2026 11:41 am

7k network

कलेक्टर ने किया ईवीएम कमिशनिंग का निरीक्षण।

जांजगीर चांपा 7 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने पॉलिटेक्निक कॉलेज जांजगीर स्थित स्ट्रांग रूम में ईव्हीएम मशीन के कमीशनिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कमीशनिंग कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन सम्पन्न कराना हम सबकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कमीशनिंग के दौरान निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने कहा एवं कमीशनिंग कार्य में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी इस कार्य को सावधानीपूर्वक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल कुमार रावटे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy