Explore

Search

March 11, 2026 1:07 pm

7k network

त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के संबंध में सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

जांजगीर-चांपा 4 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला पंचायत सभाकक्ष में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव 2024-25 के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आगामी निर्वाचन कार्य के प्रबंधन और संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सेक्टर अधिकारियों को ई व्ही एम मशीन तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन पूर्व की जिम्मेदारी, मतदान दिवस की जिम्मेदारी, विभिन्न प्रपत्रों में जानकारी देने के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में मतदान दिवस पर समस्याओं की त्वरित रिपोर्टिंग और चुनाव सामग्री की सुरक्षित वापसी इत्यादि के बारे में जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर ने सेक्टर अधिकारियों को अपने सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित कर ले। इस अवसर पर सेक्टर अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy