Explore

Search

March 7, 2026 1:48 pm

7k network

प्रतिभा सम्मान” हसदेव युथ ईको क्लब पुछेली द्वारा ग्राम के युवा श्री बुद्धेश्वर कंवर का सीआरपीएफ में चयन होने पर सम्मानित किया गया।

जांजगीर चाम्पा-जांजगीर चाम्पा जिले के बम्हनीडीह ब्लाक के छोटे से ग्राम पुछेली में युवाओ को उनके योग्यता के अनुसार मार्गदर्शन देने का अनवरत जारी है। आप सभी इस बात से भली भांति अवगत हैं कि हमारा देश गांवों का देश है और गांवों में युवाओं की बहुत बड़ी संख्या है जिसमें अधिकांश युवा मार्गदर्शन के अभाव में अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते हैं।इसके कई कारण हैं । इन्हीं युवाओं को अपनी क्षमतानुसार सहयोग कर उन्हें सही राह दिखाने हेतु हम लोगों ने बहुराष्ट्रीय कंपनी की  नौकरी त्यागकर एक मुहिम ( हसदेव युथ ऐंड ईको क्लब पुछेली) की शुरुआत की थी जिसका पंच लाइन था “चलो गांवों के युवाओं को संवारे” । 
विगत डेढ़ दशक में गांव के 6 बच्चे नवोदय विद्यालय एवं 36 बच्चे एकलव्य विद्यालय में चयनित हो चुके हैं।
40 से ज्यादा युवा भारतीय सेना एवं पुलिस सहित विभिन्न शासकीय एवं गैर शासकीय नौकरी में देश सेवा करने के साथ साथ अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं। क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से गांव में सघन वृक्षारोपण,स्वक्षता अभियान सहित विभिन्न जनजागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
हम सब ने ठाना है हर गांव श्रेष्ठ बनाना है।
जय हिन्द जय छत्तीसगढ़ जय।
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy