Explore

Search

March 7, 2026 10:04 am

7k network

डॉ महंत ने कोसमन्दा में जिम(फिटनेस क्लब),चंद्रशेखर की मूर्ति का अनावरण सहित विभिन्न कार्यों का किया लोकार्पण।

कोसमन्दा–डॉ चरणदास महन्त द्वारा रविवार को कोसमन्दा के वार्ड नं 3 में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण किया।साथ ही युवाओ के लिये जिम फिटनेस क्लब का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ  मुख्य अतिथि डॉ चरणदास महंत ने मा सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी की चित्र पटल के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण कर विभिन्न  कार्य वार्ड नंबर 3का मंच निर्माण का लोकार्पण, अंबेडकर चौक में सामुदायिक भवन में रेलिंग ,टाइल्स लगाय गया उनका लोकार्पण वार्ड नंबर 2में भी रेलिंग टाइल्स लगा उनका भी लोकार्पण , एवम ग्राम पंचायत कोसमंदा में 10नग बोर एवम सिंटेक्स का लोकार्पण माननीय मुख्य अतिथि के हाथो से संपन्न किया जाएगा l
इस लोकार्पण कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पंथी नृत्य राउत नाच  कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
     40 बुजुर्ग लोगो का सम्मान किया गया।
कोसमन्दा के 70 से ऊपर की आयु प्राप्त कर चुके बुजुर्गो का सम्मान डॉ महन्त ने किया जिसमें बसोर समाज,सूर्यवंशी समाज,यादव समाज,धीवर समाज,राठौर समाज आदि समाज के लोग शामिल थे।
     जनपद सदस्य संजय रत्नाकर के आज के समय युवाओ बढ़ते नशा से मुक्त रखने व अपनी सेहत के प्रति सजग करने  जिम खोलने के प्रयासको डॉ महन्त ने सराहा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर ने डॉ महन्त को सर्व मान्य नेता संज्ञा दी।डा महत ने लोगो की मांग पर स्टेडियम निर्माण व पुस्तकालय खोलने की घोषणा की।कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ चरणदास महंत,विशिष्ट अतिथि  गुलजार सिंह जी ,रमेश पैगवार जी,राघवेन्द्र नामदेव ,उमा राजेन्द्र राठौर, दीपक बरेठ, कुसुम साव, राजेन्द्र कँवर,गिरधारी यादव,शास्वतधर दिवान,रविंद्र शर्मा,डॉ संतोष यादव,सरजू यादव सहित सुरेश कुमार यादव,गजाधर कौशिक सरपंच, ,कृष्ण टंडन, वेदप्रकाश खरे,कमोद खरे,महेन्द्र कश्यप, मोहन यादव,धनेश्वर, भीषम करियारे,मनोहर साहू,दिलीप बरेठ, सीताराम बरेठ,दान साय राठौर,, सुरेश खरे,मनोज साहू ,कृष्ण वैष्णव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy