Explore

Search

March 7, 2026 2:18 pm

7k network

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं समीक्षा समिति तथा एनआरएलएम उप समिति की बैठक संपन्न केसीसी, मुद्रा ऋण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रकरण त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश।

जांजगीर-चांपा 10 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति तथा एनआरएलएम उप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रिजर्व बैंक के अधिकारी, लीड बैंक अधिकारी, नाबार्ड विभिन्न संबंधित विभागों के जिला अधिकारी सहित जिले के विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक उपस्थित थे।
     बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने सभी बैंक अधिकारियों को किसान क्रेडिट कार्ड के लंबित आवेदनो के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने केसीसी ऋण उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों एवं वापसी प्रकरणो पर बैंकों से संपर्क कर दुबारा प्रस्ततु करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना में भी बैंकों को पात्रतानुसार अधिक से अधिक संख्या में लाभ हितग्राहियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अन्य सभी शासकीय योजनाओं में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में पिछले जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक की कार्यवाही एवं अनुमोदन पर चर्चा, बैंकिंग गतिविधियों पर चर्चा, ऋण जमा अनुपात पर समीक्षा एवं चर्चा, वार्षिक साख योजना 2024-25 की प्रगति पर चर्चा, शासकीय योजना अंतर्गत ऋण वितरण के प्रगति पर समीक्षा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के संबंध में चर्चा, आरसेटी की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy