Explore

Search

March 7, 2026 10:05 am

7k network

कोसमन्दा में स्व:राजेश धीवर व स्व:अमित यादव के स्मृति में किया गया रक्तदान। 48 में से 25 लोगो ने पहली बार किया रक्तदान।

जांजगीर-चाम्पा@-सिकलिंग, थैलेसीमिया एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम कोसमंदा के हाई स्कूल परिसर में रक्तदाता क्रांति समूह परिवार कोसमंदा द्वारा रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती, स्वर्गीय राजेश धीवर और अमित यादव के छायाचित्रों में माल्यार्पण कर किया गया।

एक यूनिट रक्तदान से तीन जिन्दगियां बचाई जा सकती है : बालेश्वर साहू।

मुख्य अतिथि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू एवं पूर्व सरपंच गौतम राठौर ने इस अवसर पर रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। बालेश्वर साहू ने कहा कि रक्तदान से एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की जान बचा सकता है। एक यूनिट रक्तदान से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान केवल एक जीवन को बचाने का नहीं, बल्कि यह शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने का एक तरीका है। रक्तदान से हार्ट अटैक, कैंसर और अन्य बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है। रक्तदान करने से व्यक्ति को यह भी पता चलता है कि वह किसी बीमारी से ग्रसित नहीं है।

शिविर में रक्तदान करने वाले 48 लोगों में से 25 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में भोज प्रकाश, हरेश कुमार, प्रेमदास, जितेंद्र कुमार, हेमंत कुमार, मयंक राठौर, सतीश यादव, ओमकार यादव, गौतम राठौर, दिलीप कौशिक, दुर्गेश राठौर, त्रिलोचन राठौर, चंद्र किशोर राठौर, शिवकुमार, अजय यादव, कोमल यादव, संजय राठौर, लक्ष्मी प्रसाद, हितेश राठौर, शुभम बरेठ, अमन यादव, भीम कुमार, घनश्याम यादव, राजकुमार राठौर, खगेश्वर श्रीवास, मुकेश श्रीवास, दिनेश यादव आदि शामिल थे।

स्व. राजेश धीवर और स्व. अमित यादव की स्मृति में आयोजित इस शिविर में तीन भाई – लक्ष्मी यादव, हेमंत यादव, और रामेश्वर यादव ने एक साथ रक्तदान किया। इस शिविर को सफल बनाने में महेश राठौर, छत्रधर राठौर, शिव पटेल, अमित राठौर, गोपाल गोस्वामी, बिक्की राठौर, राजेन्द्र राठौर, धरम ब्लड सेंटर चांपा के स्पेन्द्र मिरी, खुशवंत खांडे, सूरज निर्मलकर, लकेश्वर जायसवाल, श्वेता दुबे आदि का विशेष सहयोग रहा।
रक्तदान से असमय होने वाली मौतों को रोका जा सकता है और यह सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने का एक महान तरीका है।
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy