Explore

Search

March 12, 2026 2:53 am

7k network

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जांजगीर में आज प्रथम सत्र में उपमुख्यमंत्री साव तो द्वितीय सत्र में नेता प्रतिपक्ष डाॅ. महंत होंगे मुख्य अतिथि

जांजगीर-चांपा@– छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन नौ दिसंबर 2024 को सुबह नौ बजे से जिला मुख्यालय जांजगीर में जिला पंचायत कार्यालय के पास नवनिर्मित आडोटोरियम में आयोजित है। इस दौरान यूनियन की आमसभा के साथ ही त्रि-वार्षिक चुनाव भी संपन्न होगा। यह पूरा कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होगा।

 

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिला अध्यक्ष राजू शर्मा, जिला महासचिव राघवेन्द्र पाठक एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र राठौर ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रथम सत्र अंतर्गत सुबह दस बजे उद्घाटन समारोह आयोजित होगा, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्य मंत्री एवं नगरीय प्रशासन व लोक निर्माण मंत्री अरूण साव होंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि बतौर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण प्रसाद चंदेल, पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, भाजपा के जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, भाजपा नेता एवं जनसेवक रवि पाण्डेय तथा नगर पालिका जांजगीर-नैला के उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी की उपस्थिति रहेगी। इसी प्रकार द्वितीय सत्र दोपहर दो बजे से होगा, जिसके मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरणदास महंत होंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जबकि, विशिष्ट अतिथि बतौर जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, नगर पालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष जय थवाईत, नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार एवं नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी की उपस्थिति रहेगी। इस सम्मलेन में प्रदेशभर से करीब 400 पत्रकार शामिल होंगे।

 

पत्रकारों का आगमन हुआ प्रारंभ

 

जिला मुख्यालय जांजगीर में आयोजित हो रहे प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों के पत्रकारों का आगमन रविवार की शाम से ही प्रारंभ हो चुका है। उनके भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था जांजगीर शहर में ही की गई है। वहीं यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम भी अपनी प्रदेश स्तरीय टीम के साथ जांजगीर पहुंच चुके हैं, जहां उनके द्वारा कार्यक्रम आयोजन के संदर्भ में लगातार चर्चा-परिचर्चा की जा रही है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy