Explore

Search

March 7, 2026 10:51 am

7k network

बच्चे स्मार्ट एजुकेशन से स्मार्ट बनेंगे – नम्रता नामदेव।।

जांजगीर चाम्पा@–शासकीय स्कूलों के शिक्षा स्तर को उपर उठाने के लिए हमेशा प्रयास करने वाली जनपद पंचायत बलौदा की उपाध्यक्ष और शिक्षा स्थायी समिति की सभापति नम्रता राघवेन्द्र नामदेव ने अपने जनपद के तीन ग्राम पंचायत बालपुर, बहेराडीह और उच्चभिट्ठी के शासकीय स्कूलों मे अपने उपाध्यक्ष फंड से स्मार्ट क्लास  देकर शिक्षा के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण योगदान किया है। इसके पूर्व उन्होंने सिवनी मे भी एक स्मार्ट क्लास की अनुसंशा की थी जो तकनीकी कारणों से पुरा न हो सका ।  इन स्मार्ट क्लास मे बच्चे वीडियो प्रोजेक्टर और यू ट्यूब के माध्यम से डिजिटल शिक्षा प्राप्त कर विषयो को सरल तरिके से समझ सकते है। स्मार्ट क्लास मे बच्चो को कम्प्यूटर शिक्षा भी दी जाएगी। ग्राम उचभिट्ठी मे स्मार्ट क्लास के लोकार्पण के अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष नम्रता ने कहा कि शासकीय स्कूल के बच्चे भी अच्छे तकनीकी संसाधनों  का उपयोग करके निजी स्कूलों के बच्चो से प्रतिस्पर्धा कर सकते है। उन्होंने बताया कि आज का समय स्मार्ट एजुकेशन का समय है इससे बच्चो का ज्ञान बढ़ेगा।  उच्चभिट्ठी सरपंच ने कहा कि जनपद उपाध्यक्ष शासकीय स्कूलों के शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हमेशा प्रयासरत रहती है और उनके उत्साहवर्धन से विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षकों मे भी अच्छा प्रदर्शन करने की भावना जाग्रत हो जाती है।  इस अवसर पर ग्राम पंचायत उच्चभिट्ठी की सरपंच उमेंदा सरजू यादव, राघवेन्द्र नामदेव, विधायक प्रतिनिधि, सरजू यादव,  संतोष यादव, राजू करियारे सचिव, श्री नरहर सिंह कंवर (प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला उच्च भिट्ठी), श्रीमती कुमारी बाई कंवर,  श्रीमती सरोजनी खलखो, कु. पुष्प लता कैवर्त (शिक्षक), श्री सुरेंद्र कुमार बिंझवार (प्रधान पाठक प्राथमिक शाला उच्च भिट्ठी ), श्री धन साय साहू(सहायक शिक्षक), श्रीमती सुषमा बिंझवार  (सहायक शिक्षक) एवं बड़ी संख्या मे छात्र छात्रा एवं पालक उपस्थित थे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy