Explore

Search

March 7, 2026 10:08 pm

7k network

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं प्राप्त आवेदनों को समय सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश जनदर्शन में आज कुल 93 आवेदन हुए प्राप्त।

जांजगीर-चांपा 02 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों एवं मांग जैसे समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
आज जनदर्शन में तहसील पामगढ़ ग्राम खपरी निवासी श्रीमती इन्द्राणी साहू द्वारा बेजा कब्जा हटवाने, तहसील मुख्यालय सारागांव निवासी श्री सुनील कुमार कर्ष द्वारा पट्टा दिलाने, तहसील मुख्यालय जांजगीर के वार्ड नंबर 22 निवासी चम्पलता कोसले द्वारा पीएम आवास दिलाने, ग्राम सरखों निवासी श्री राजाराम सूर्यवंशी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि का राशि दिलाने, नैला निवासी निलिमा सूर्यवंशी द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनाने एवं आधार कार्ड में नाम सुधरवाने, ग्राम खोखरा निवासी श्री दौलतराम थवाइत द्वारा त्रुटिपूर्ण सीमाकंन का निराकरण करने, तहसील मुख्यालय चांपा के वार्ड क्रमांक 12 निवासी ज्योति विश्वास द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री छिकारा ने प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में अन्य आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 93आवेदन आये।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy