जांजगीर चाम्पा@-संजय रत्नाकर जनपद सदस्य के सानिध्य मे ग्राम कोसमंदा में संविधान दिवस मनाया गया, ग्रामीणों को मिठाई बांटकर , अंबेडकर जी के प्रतिमा में पुष्पमाला अर्पित कर, मोमबत्ती जलाकर उन्हें याद किया गया, ग्रामीणों को संविधान के बारे में जानकारी दी गई।
रत्नाकर ने कहा की संविधान हम सबको समानता का अधिकार देती है , हम सब एक हैं, भारत को अखंड बनाना है तो उच्च नीच भेदभाव को खत्म करना होगा बाबा साहब का सपना तभी पूरा होगा संविधान प्रत्येक नागरिक के लिए समान है चाहे वह राजा हो या भिखारी हो, संविधान ने जो ताकत दिया है उस ताकत को व्यर्थ न जाने दे , शिक्षित बने संगठित रहे और भारत को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें, इस अवसर पर जीडी प्रधान पूर्व प्रत्याशी बसपा , धनेश्वर एडोकेट, बजरंग रत्नाकर, बसंत रत्नाकर, करण रत्नाकर,दयाराम कर्ण, सुरेश यादव, रामखिलावन यादव, भुनेश्वर राठौर, अशोक खरे, रामकिशन पंच ,विषम करियारे , संतराम टंडन, बीएल श्यामकर ,फोटो लाल ,दिल हरण, मणि शंकर, यशवंत, दिलीप, राजकुमार प्रधान रामकुमार प्रधान ,श्याम टंडन एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Author: Hasdev Express
Post Views: 128




