Explore

Search

March 7, 2026 7:25 am

7k network

नर्मदा इंग्लिश स्कूल प्रांगण कोसमंदा में हुआ बाल मेले का आयोजन।

जांजगीर चांपा@- के बलौदा ब्लॉक के कोसमंदा गांव जहां नर्मदा इंग्लिश स्कूल संचालित है उस स्कूल प्रांगण में दिनांक 14.11.24को बाल मेले का आयोजन बाल दिवस के शुभ अवसर पर शाला प्रबंधन के निर्देशानुसार रखा गया था जहां बच्चो के द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर रखे थे

इस बाल मेले में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय रत्नाकर जनपत सदस्य कोसमंदा ,सुरेश यादव कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवम पत्रकार , डॉक्टर रामखिलावन यादव संपादक जनादेश 24न्यूज प्राचार्य श्री मति ओस्मती स्वर्णकार उपस्थित रहे मुख्य अतिथि संजय रत्नाकर जनपत सदस्य के द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसमे बच्चो के द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टॉल बाल दिवस के शुभ अवसर पर आनंद मेला के रूप में लगाए गए थे जिसमे विभिन्न प्रकार के व्यंजन गुपचुप ,चना ,मुरमुरा ,भजिया आलू चाप,केला चाप, इडली , अमरूद,संतरा ,मंचूरियन , ममोस,बड़ा, समोसा,केक,पास्ता , चाउमीन,खस्ता और। ही सुन्दर मनमोहक विभिन्न बहुत से प्रकार के डिश बनाए गए थे जिनको बच्चो ,एवम उपस्थित हुए पालको और मुख्य अतिथि ने खरीद कर बच्चो का उत्साह वर्धन बढ़ाया।

मुख्य अतिथि संजय रत्नाकर जी ने कहा कि आज के दिन 14नंबर को हम बाल दिवस के रूप में पूरे देश मनाते है और उन्होंने बच्चो के भविष्य में सफल होने के लिए मेहनत करने का मूल मंत्र दिया और कहा कि बच्चो अनुशासित रहने से जीवन आगे बढ़ते है और समय के पाबंद को समझना चाहिए और बच्चो को अनुशासित रहने का आग्रह किया

विशिष्ट अतिथि सुरेश कुमार यादव वरिष्ठ पत्रकार एवम कांग्रेस कार्यकर्ता ने भी बच्चो संबोधित करते हुए कहा कि बच्चो अनुशासित ढंग से रहने से व्यक्तित्व का विकास संभव है और इस कार्यक्रम के माध्यम से मैं सभी बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम की बधाई देता हूं बाल दिवस चाचा नेहरू के जन्म दिवस के रूप में मनाते है क्योंकि चाचा नेहरू बच्चो को खूब प्यार स्नेह करते थे इस लिए आज के बाल दिवस को समारोह के रूप में मनाते है।

उक्त इस कार्यक्रम में प्राचार्य श्री मति ओस्मति स्वर्णकार लक्ष्मी स्वर्णकार ,निविनिता , इंदू, दीपिका ,विजय लक्ष्मी ,प्रभा ,सरोजनी ,महेश्वर करियारे, गायत्री एवम शिक्षक ,एवम शिक्षिका,और ज्ञानी सर के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy