Explore

Search

March 7, 2026 12:32 pm

7k network

श्रीमद् भागवत कथा कलयुग में मोक्ष प्राप्ति का आधार।

जांजगीर चाम्पा@–ग्राम पुछेली में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ हवन व सहस्त्रधारा के साथ सोमवार को यज्ञ का समापन हो गया। समापन में ग्रामवासी एवम श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यज्ञ स्थल पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सबसे पहले कथा वाचक व उनके सहयोगियों ने हवन किया। इसके बाद श्रदालुओ ने हवन कर सुख, समृद्धि व शांति की कामना की। व्यासपीठ कथा वाचक वीरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि किसी भी यज्ञ के होने से मानव में आयी विकृतियां अपने आप दूर हो जाती है। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के माध्यम से समाज में एकजुटता आती है। हवन करने से देवता प्रसन्न होकर मानव का कल्याण करते हैं। उन्होंने ने कहा कि गुरु का नाम जपने मात्र से ही तमाम पापों का नाश हो जाता है। अगर भक्त अपने गुरु की पूजा सच्चे मन से करें तो उनका उद्धार हो जाता है। श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह का आयोजन प्रमोद यादव द्वारा अपने पिता स्व बुधराम यादव बड़े गुरुजी की स्मृति में कराया गया जिसमें परिवार सहित ग्रामवासियों ने हिस्सा लिया।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy